अयोध्या: सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 उप्र विधानसभा चुनाव में 300 पार का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उप्र के अयोध्या जनपद के सहादतगंज स्थित लॉन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन हुआ।

अयोध्या: सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 उप्र विधानसभा चुनाव में 300 पार का दावा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उप्र के अयोध्या जनपद के सहादतगंज स्थित लॉन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपी प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ताओं और योजनाओं के लाभार्थियों ने पार्टी का शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

संबोधन के लाइव प्रसारण के बाद मशाल के साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, वरिष्ठ नेता सर्वेश वर्मा, स्वाति सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी जैसा नेतृत्व देश के लिए सौभाग्य है। अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब साफ संकेत है कि 2027 में यूपी में 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार फिर बनने जा रही है।