अलीगढ़: शादी समारोह के दौरान मारपीट, शख्स की सड़क पर गिराकर बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल
उप्र के अलीगढ़ जनपद के रोरावर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान मारपीट की घटना की खबर सामने आ रही है। वारदात नादा चौराहे के पास सिद्धिविनायक फार्म हाउस में हुई।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के रोरावर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान मारपीट की घटना की खबर सामने आ रही है। वारदात नादा चौराहे के पास सिद्धिविनायक फार्म हाउस में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार खाना खा रहे जितेंद्र को 8-10 लोग जबरन बाहर खींचकर ले गए। आरोप है कि हमलावरों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घूसों से सड़क पर गिराकर बेरहमी से पिटाई की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना थाना रोरावर क्षेत्र के सिद्धिविनायक फार्म हाउस के नादा पुल के पास की है।



