बुलंदशहर: खुर्जा में छेड़छाड़ का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, तमंचा व कारतूस बरामद

उप्र के बुलंदशहर जनपद के पुलिस की जवाबी फायरिंग में छेड़छाड़ के आरोपी फैजान पैर में गोली लगने से घायल होने की खबर सामने आ रही है।

बुलंदशहर: खुर्जा में छेड़छाड़ का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, तमंचा व कारतूस बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट 

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के पुलिस की जवाबी फायरिंग में छेड़छाड़ के आरोपी फैजान पैर में गोली लगने से घायल होने की खबर सामने आ रही है।

मामला थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। फैजान पर 25 नवंबर को युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप है। खुर्जा नगर थाना पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार तमंचा बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।