पीलीभीत: महिलाओं ने की शराब भट्टी को हटाने की मांग, जिलाधिकारी को भेजा शिकायती पत्र

उप्र के पीलीभीत जनपद से शराब भट्टी को हटाने के लिए गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब को दुकान के बाहर फेंक दिया।

पीलीभीत: महिलाओं ने की शराब भट्टी को हटाने की मांग, जिलाधिकारी को भेजा शिकायती पत्र
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद से शराब भट्टी को हटाने के लिए गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब को दुकान के बाहर फेंक दिया।

बता दें कि भट्टी हटाने हेतु एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजा था। इसके बाद शनिवार को गुस्से में आकर महिलाओं ने शराब भट्टी की दुकान पर पहुंचकर तोड़ फोड़ की और दुकान में रखी शराब की पेटी को बाहर फेंक कर नष्ट करने लगी।

सूचना मिलने पर सीओ सदर नताशा गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और महिलाओं से बात कर शांत किया गया। इस बीच महिलाओं की पुलिस से बहस भी हुई।

ज्ञात रहे इससे पहले भी माधोटांडा में भी इसी प्रकार महिलाओं ने शराब भट्टी को बंद कराने का प्रयास किया था। वहीं स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया की महिलाओं ने भट्टी बंद करने को एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को दिया है और महिलाओं ने कहा कि देवस्थान के पास शराब भट्टी किसी कीमत पर खुलने नहीं दी जाएगी।