बहराइच से राहत भरी खबर, काबू में आया आदमखोर बाघ; विशेषज्ञ टीम ने किया पिंजरे में कैद

उप्र के बहराइच जनपद से इस वक्त की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है. कई दिनों से दहशत का पर्याय बना आदमखोर बाघ आखिरकार काबू में आ गया है।

बहराइच से राहत भरी खबर, काबू में आया आदमखोर बाघ; विशेषज्ञ टीम ने किया पिंजरे में कैद
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज। उप्र के बहराइच जनपद से इस वक्त की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है. कई दिनों से दहशत का पर्याय बना आदमखोर बाघ आखिरकार काबू में आ गया है। वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाघ को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया है।

इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। ये तस्वीर बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र की हैं, जहां गन्ने के खेतों में छिपे बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहा था।

प्रशिक्षित हाथियों की मदद से वन विभाग की विशेषज्ञ टीम और डॉक्टरों ने बाघ को ट्रेंकुलाइज किया और काफी मशक्कत के बाद बाघ को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया गया।

बाघ के पकड़े जाने के बाद कई दिनों से खौफ में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम अब पिंजरे में कैद बाघ को बहराइच वन प्रभाग कार्यालय ले जा रही है, जहां आगे की चिकित्सकीय जांच और कार्रवाई की जाएगी।

बाघ की गिरफ्त में आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल खत्म हो गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।