प्रेम कुमार बन सकते हैं बिहार विधानसभा के नए स्पीकर, गया टाउन से 9वीं बार बने हैं विधायक
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार बनाने की कवायद में जुटी है।
पटना/जनमत न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार बनाने की कवायद में जुटी है। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, अब विधानसभा के संभावित नए स्पीकर का नाम भी सामने आ गया है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के सीनियर लीडर प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बन सकते हैं। प्रेम कुमार गया टाउन से 9वीं बार विधायक बने हैं। उनकी उम्र 70 वर्ष है। उन्हें बीजेपी के सबसे अनुभवी विधायकों में से एक माना जाता है।
गया टाउन में 9वीं बार प्रेम कुमार ने हासिल की जीत
गौरतलब है कि गया शहरी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रेम कुमार ने 9वीं बार अपनी सीट बरकार रखी है। उन्होंने अपनी सीट को बचाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ श्रीवास्तव को करारी मात दी है। प्रेम कुमार को 90878 वोट जबकि अखौरी ओंकार नाथ श्रीवास्तव को 64455 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 26423 वोटों से शानदार विजय दर्ज की।
प्रेम कुमार ने सबसे पहले 1990 में गया शहरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। अब 2025 तक उन्होंने सीट लगातार बरकरार रखी है। प्रेम कुमार को हराने के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस, राजद और वामदल हर विधानसभा चुनाव में काफी मशक्त की। विपक्षी पार्टियों के हर मंसूबे पर प्रेम ने पानी फेरने का काम किया। प्रत्येक विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर बरकरार रखे हुए हैं।

Janmat News 
