पीलीभीत: डिवाइन कालेज ने शिक्षकों का किया सम्मान, हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में वोट डालने का लिया वायदा
उप्र के पीलीभीत जनपद में बुधवार को आकेजन बैंकट हाल में जिला पीलीभीत के वित्तविहीन शिक्षकों का डिवाइन कालेज के प्रबंधन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में बुधवार को आकेजन बैंकट हाल में जिला पीलीभीत के वित्तविहीन शिक्षकों का डिवाइन कालेज के प्रबंधन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षको के नेता हरि सिंह ढिल्लों, नगर पालिका अध्यक्षा आस्था अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हरि सिंह ढिल्लों ने वित्तविहीन शिक्षकों के हित में किए गए कार्य भी गिनाए।
डिवाइन कालेज के मैनेजर अनिल धवन और चारू धवन ने मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद और सहित सभी का बुके देकर सम्मान किया। इसके बाद आगे होने वाले एमएलसी चुनाव में बहुमत मतों से वोट हरिसिंह ढिल्लों के पक्ष में डालने का सभी शिक्षकों से वायदा भी लिया।
इस अवसर पर शिक्षक नेता हरि सिंह ढिल्लों, पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बीसलपुर विधायक, बरखेड़ा विधायक, पूरनपुर विधायक, जयपाल व्यस्त सहित तमाम कार्यकर्ता और जिले भर के वित्तविहीन शिक्षक मौजूद रहे।




