बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ, पांच-पांच मंत्रियों को एक साथ दिलाई शपथ

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली है।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ, पांच-पांच मंत्रियों को एक साथ दिलाई शपथ
Published By- Diwaker Mishra

पटना/जनमत न्यूज़। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली है। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पांच-पांच मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई। पहले चरण में सीएम-डिप्टी सीएम के बाद विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गमछा लहरा कर लोगों का अभिनंदन किया। इससे पहले पांच-पांच नेताओं को एक साथ शपथ दिलाया गया। अंत में श्रेयसी सिंह समेत छह नेताओं ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए सरकार में सीएम नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए।

शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंह टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रेयसी सिंह, लखेंद्र रोशन, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद और रमा निषाद को मंत्री मद की शपथ दिलाई।