पीलीभीत पुलिस का गौरव: 74वीं UP पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर में महिला टीम को स्वर्ण, पुरुष टीम को कांस्य
उप्र की पीलीभीत पुलिस के खिलाड़ियों ने 74वीं उप्र पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) पुरुष/महिला प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज। उप्र की पीलीभीत पुलिस के खिलाड़ियों ने 74वीं उप्र पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) पुरुष/महिला प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 11 जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बरेली जोन का प्रतिनिधित्व कर रही पीलीभीत जनपद की महिला खिलाड़ियों ने सेपक टकरा की रेगू एवं क्वाड स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं, पीलीभीत के पुरुष वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने भी कड़ा मुकाबला करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। दोनों टीमों के प्रदर्शन से पीलीभीत पुलिस में उत्साह का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों टीमों को बधाई दी है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि पुलिस बल में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी लगातार आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।



