रायबरेली: पीजीटी परीक्षा देकर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा–बहराइच हाईवे पर रानीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी।

रायबरेली: पीजीटी परीक्षा देकर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। पीजीटी की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदाबहराइच हाईवे पर रानीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक सहित उसके चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक सिपाही की पहचान शिव नारायन के रूप में हुई है, जो शिवगढ़ थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में डायल 112 सेवा में तैनात था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।