चंदौली से चमत्कारिक खबर; मासूम के ऊपर से गुजर गई पूरी मालगाड़ी, नहीं आई एक भी खरोंच
कहते हैं जाको रखे साइयां, मार सके न कोय। ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर उप्र के चंदौली जनपद से आ रही है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। कहते हैं जाको रखे साइयां, मार सके न कोय। ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर उप्र के चंदौली जनपद से आ रही है। यहाँ पतंग लूटने के चक्कर में एक मासूम की जान बाल-बाल बची। 14 वर्षीय किशोर मालगाड़ी के नीचे आने से चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बचा. मामला सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास का है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास एक 14 वर्षीय किशोर की जान पतंग लूटने के चक्कर में बाल-बाल बची।
किशोर पटरी पर लेट गया, ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई। बालक को एक भी खरोंच नहीं आई, मौके पर मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। लोगों ने डांट-फटकार कर किशोर को मौके से हटाया. रेलवे ट्रैक के पास बच्चों की लापरवाही पर फिर सवाल उठ रहे हैं

Janmat News 
