मुजफ्फरनगर में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न, उद्योगों से जुड़ी समस्याओं व विकास कार्यों की समीक्षा
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन लिंक रोड, पोल शिफ्टिंग, धंधेडा रोड विकास कार्य, विद्युत आपूर्ति तथा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
साथ ही औद्योगिक संगठनों से औद्योगिक क्षेत्रों के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण हेतु विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका के साथ समन्वय कर सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


