बलरामपुर: कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा- कांग्रेस ने सभी समाज को आगे बढ़ाया, 2027 में बनेगी सरकार

उप्र कांग्रेस कमेटी के अपसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी ज़ोन के प्रभारी हसीब खान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में सलीम केसरवानी की जगह नाथवानी को राज्यसभा में नामांकन करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

बलरामपुर: कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा- कांग्रेस ने सभी समाज को आगे बढ़ाया, 2027 में बनेगी सरकार
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र कांग्रेस कमेटी के अपसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी ज़ोन के प्रभारी हसीब खान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में सलीम केसरवानी की जगह नाथवानी को राज्यसभा में नामांकन करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया मुस्लिम समाज का वोट अब कहीं बिखरने वाला नहीं है। आज तक किसी ने मुस्लिम समाज व दलित समाज के लिए किसी पार्टी ने कुछ नहीं किया। सिर्फ कांग्रेस ने सभी समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

कई राज्यों में मुस्लिम मुख्यमंत्री व गृहमंत्री कांग्रेस पार्टी ने बनाया हैं। पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाया है। सभी धर्मों के लोगों को मान सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है।

हसीब खान ने कहा कांग्रेस पार्टी इस बात पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। अपनी उतरौला विधानसभा सीट को लेकर हसीब खान ने बताया भले ही हमने अपनी सीट से चुनाव न जीता हो लेकिन वहां काफी बदलाव अब देखने को मिला है।

पहले लोग वहां भ्रमण करने जाते थे तो खाली हाथ जाकर उन्ही का काजू, बादाम चबाकर और लोगो को आश्वासन देकर वापस आ जाते थे। हमारे द्वारा जब अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया जाता है तो कुछ न कुछ अपने विधानसभा क्षेत्र के वासियों के लिए किया जाता है।

कोई भी पर्व हो उस पर्व पर लोगों ने लिए कोई न कोई उपहार दिए जाते है और जो हमसे हो सकता है वो सब किया जाता है वहां के लोगों की हर संभव मदद करने के लिए हमारा हर तरह का प्रयास जारी है।