बलरामपुर में दलित युवक को दी दर्दनाक तालिबानी सजा, खंभे में बांधकर पीटने से मौत; एफआईआर दर्ज

उप्र के बलरामपुर जनपद से बडी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की योगी सरकार में दलित युवक रामसनेही को दर्दनाक तालिबानी सजा दी गई जिससे उसकी मौत हो गई।  

बलरामपुर में दलित युवक को दी दर्दनाक तालिबानी सजा, खंभे में बांधकर पीटने से मौत; एफआईआर दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद से बडी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की योगी सरकार में दलित युवक रामसनेही को दर्दनाक तालिबानी सजा दी गई जिससे उसकी मौत हो गई।  

घटना कोतवाली गैसड़ी के ग्राम ठकुरापुर की है। मिली जानकारी के अनुसार दलित युवक रामसनेही को खंभे में बांधकर अकबर अली, गुड्डे अली व मंगधे नाऊ पीटते रहे जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

38 वर्षीय दलित युवक राम सनेही रहम की भीख मागता रहा, चिल्लाता रहा लेकिन दरिंदे अकबर अली, गुड्डे अली व मंगधे नाऊ का दिल नहीं पसीजा।

खंभे मे बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मृतक रामसनेही के भाई फुलकुमार के तहरीर पर कोतवाली गैसड़ी मे तीनो दरिंदे अकबर अली, गुड्डे अली,मंगधे नाऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।