फर्रुखाबाद: युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर चार लोगों को किया बेहोश, थाने में दी गई तहरीर
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पड़ोसी युवक द्वारा कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बेहोश किए जाने की खबर सामने आ रही है। पड़ोसी युवक की कोल्ड ड्रिंक पीने से चार लोग बेहोश हुए हैं।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पड़ोसी युवक द्वारा कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बेहोश किए जाने की खबर सामने आ रही है। पड़ोसी युवक की कोल्ड ड्रिंक पीने से चार लोग बेहोश हुए हैं।
घर के चार लोगों के बेहोश होने पर अफरा तफरी मच गई। सभी बेहोश लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक घर के लोगो को बेहोश देखकर घबराकर मौके से फरार हो गया।
युवक ने फोन पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देने की घटना को स्वीकार किया है। युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। मामला जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र दलबीर खां का है।

Janmat News 
