औरैया: दिबियापुर में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती का जोरदार स्वागत, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा

उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

औरैया: दिबियापुर में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती का जोरदार स्वागत, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ उनका अभिनंदन करते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया। शिव सिंह भारती के दिबियापुर पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया। कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्रीय महामंत्री का अभिनंदन करने के लिए विशेष रूप से बुलडोजर से पुष्पवर्षा कराई गई।

बुलडोजर के माध्यम से शिव सिंह भारती के ऊपर फूलों की वर्षा की गई, जिसे देखकर मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुष्पवर्षा के दौरान कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिव सिंह भारती के क्षेत्रीय महामंत्री बनने से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। शिव सिंह भारती ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।