फर्रुखाबाद: मामूली विवाद पर दबंगों ने घर पर चढ़कर की मारपीट, युवक को जमकर पीटा
उप्र के फर्रुखाबाद जिले में मामूली विवाद पर दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बरौन का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जिले में मामूली विवाद पर दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बरौन का है।
जानकारे के अनुसार युवक मैच देखने गया था, इसी दौरान उसकी दबंगों से गाली गलौज हुई। दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट करने की धमकी दी थी।
इसके बाद करीब एक दर्जन दबंगों ने युवक के घर पर चढ़कर लात घुसो से मारपीट की। दबंगों की इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Janmat News 
