बांदा: गिरोहबंदी से वाहन चोरी करके बेचने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप्र के बांदा जनपद के थाना कमासिन पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांदा: गिरोहबंदी से वाहन चोरी करके बेचने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद के थाना कमासिन पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के आला अफसरों की माने तो गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना कमासिन में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियुक्त इस मुकदमे में वांछित चल रहा था।

थाना कमासिन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर थाना कमासिन क्षेत्र के अमलोखर से से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश उर्फ सूरज पुत्र विष्णुदत्त गांव अमलोखर थाना कमासिन जनपद बांदा का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. अनिल कुमार साहू व कां.अंकित यादव शामिल रहे।