संभल: पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
उप्र के संभल जनपद में आपसी विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में आपसी विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंघोली कल्लू गांव का है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी पति स्थानीय थाने पहुंच पुलिस से बोला मैने पत्नी की हत्या कर दी है, उसे जाकर उठा लाओ। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Janmat News 
