लोकायुक्त ने शुरू की रायबरेली सीवीओ के विरुद्ध जांच

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार पर गौशाला में भूसा खरीद घोटाले का आरोप लगा है। जिससे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

लोकायुक्त ने शुरू की रायबरेली सीवीओ के विरुद्ध जांच

रायबरेली/जनमत। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार पर गौशाला में भूसा खरीद घोटाले का आरोप लगा है। जिससे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकायुक्त की जांच शुरू होते ही रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से रिपोर्ट तलब कि गई है। डीएम हर्षिता माथुर ने उप कृषि निदेशक की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी हैं। 
आपको बता दें कि लखनऊ के रहने वाले डॉ राघवेंद्र सिंह ने दिसंबर 2024 में घोटाले की शिकायत लोकायुक्त से की थी। जानकारी के मुताबिक रायबरेली में कुल 80 गौशालाएं संचालित हैं। शिकायतकर्ता ने गौवंशो की संख्या में भी सीवीओ पर हेरा फेरी करने का आरोप लगाया था। साथ ही भूसा खरीद में गड़बड़ी की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच शुरू होते ही अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

REPORTED BY - MAHATAB KHAN

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR