Aaj Ka Rashifal 24 July: मेष, धनु और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें सभी 12 राशियों का हाल

24 जुलाई 2025, बुधवार का राशिफल आपके लिए कई नई चेतावनियाँ और अवसर लेकर आया है। आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए चुनौतियों से भरी हो सकती है, तो कुछ के लिए लाभकारी साबित होगी। आइए जानें किस राशि का दिन कैसा रहेगा—

Aaj Ka Rashifal 24 July: मेष, धनु और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 24 July: ग्रहों कि स्थिति शुक्र वृषभ राशि। गुरु व चंद्रमा मिथुन राशि में। दोपहर में चंद्रमा का प्रवेश कर्क राशि में हो जाएगा। जहां पहले से सूर्य और बुध हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। जानते सभी राशियों का हाल- 

मेष राशि (Aries):

आज घरेलू समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़ी डील में रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर बनी हुई है। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus):

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासतौर पर अपने और परिवार के बुजुर्गों का। व्यापार मजबूत रहेगा, लेकिन संतान पक्ष में थोड़ी चिंता रह सकती है। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini):

पैसों की चिंता आज परेशान कर सकती है। मन में उत्साह की कमी महसूस होगी। हालांकि व्यापार और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer):

सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, लेकिन प्रेम और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी। उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

सिंह राशि (Leo):

अत्यधिक खर्च से मानसिक तनाव रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन अच्छा चलेगा। व्यापार भी सामान्य रहेगा। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि (Virgo):

आय-व्यय में असंतुलन रह सकता है। यात्रा से लाभ नहीं होगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति औसत रहेगी। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra):

कानूनी मामलों से दूर रहें। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। पिता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

भाग्य पर भरोसा कर कदम न उठाएं। आज यात्रा से बचें। बाकी मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम-संतान और व्यापार ठीक-ठाक रहेंगे। उपाय: काली माता की उपासना करें।

मकर राशि (Capricorn):

स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। नौकरी में भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। बुजुर्गों और स्वयं की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार में स्थिरता रहेगी। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces):

बच्चों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। आज भावुकता में कोई निर्णय न लें। मानसिक अशांति रह सकती है। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।