गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार : मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी
इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट —
बरेली/जनमत न्यूज। इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने से समाज से जुड़े कई अहम मसलों का समाधान संभव है और आपसी सौहार्द को भी मजबूती मिलेगी।
मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि अगर इस्लामी दृष्टिकोण से देखा जाए तो गाय के दूध में शिफा है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि गाय के मांस के सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं, इसलिए इससे परहेज करना बेहतर है।
उन्होंने कहा कि गाय केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय भी है। गाय के संरक्षण से न केवल पर्यावरण और स्वास्थ्य को लाभ होगा, बल्कि समाज में शांति और भाईचारा भी कायम रहेगा।
मौलाना ने मुसलमानों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे गाय पालने की दिशा में आगे आएं और इसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा।
मौलाना के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि केंद्र और प्रदेश सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती हैं।
बरेली, मौलाना शाहबुद्दीन रजवी, इंडिया मुस्लिम जमात, गाय राष्ट्रीय पशु, सामाजिक सौहार्द
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.