विपक्ष के पास मुद्दा खत्म, राम मंदिर के नाम पर ड्रामा नहीं चलेगा: अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता
दिल्ली के संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के द्वारा भगवा पहनकर प्रदर्शन पर उप्र के अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। दिल्ली के संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के द्वारा भगवा पहनकर प्रदर्शन पर उप्र के अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी।
वेद गुप्ता बोले - "विपक्ष के पास मुद्दा खत्म, इसलिए राम मंदिर को बना रहे हैं सियासी हथियार। मोदी-योगी ने 60 साल का काम 10 साल में कर दिया, इसलिए विपक्ष में बौखलाहट है।"
उन्होंने कहा चोरी के सभी 8 आरोपी जेल में हैं, जांच चल रही है, फिर भी राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश हो रही है। 2027 में जनता इस ड्रामे का जवाब देगी।


