अयोध्या धाम व पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीतर नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, ऑनलाइन भी नहीं बिकेगा

उप्र के अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीतर नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अयोध्या धाम व पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीतर नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, ऑनलाइन भी नहीं बिकेगा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीतर नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के अब ऑनलाइन भी नॉनवेज नहीं बिकेगा। यह आदेश होटल, ढाबे, दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर भी लागू होगा।

गेस्ट हाउस और होम-स्टे में नॉनवेज परोसने पर भी रोक लगा दी गई है। पहले से लागू प्रतिबंध के उल्लंघन की शिकायतें प्रशासन को मिली थीं। पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज मंगाकर परोसने की शिकायत सामने आई थी। शिकायतों के बाद ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर भी प्रतिबंध लगाया गया।

सभी होटल, दुकानदार और डिलीवरी कंपनियों को आदेश की जानकारी दी गई। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने आदेश की पुष्टि की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आदेश के पालन के लिए प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।