प्रतापगढ़ नगर पालिका बेल्हा ने एक साल में खर्च किए 43 करोड़ रूपए, करवाए कई महत्त्वपूर्ण कार्य

उप्र के प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद, बेल्हा की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

प्रतापगढ़ नगर पालिका बेल्हा ने एक साल में खर्च किए 43 करोड़ रूपए, करवाए कई महत्त्वपूर्ण कार्य
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद, बेल्हा की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर लगभग 43.01 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

यह राशि नगर पालिका के इतिहास में एक वर्ष के भीतर नागरिक सुविधाओं पर खर्च की गई अब तक की सर्वाधिक धनराशि है। शुक्रवार को पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने इन उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने आंकड़ों के साथ विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसके तहत, लगभग 36 किलोमीटर लंबी 120 से अधिक सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया गया, जिस पर 12.98 करोड़ रुपये का व्यय हुआ। नगर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

26 किलोमीटर लंबी 116 नालियों और 3.50 किलोमीटर लंबे 7 बड़े नालों का निर्माण 17.30 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया। शहर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए 2.74 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

इसमें 25 हाईमास्ट, 426 बोलार्ड, 700 एलईडी लाइट्स और पार्कों में 5500 मीटर स्ट्रिप लाइट लगाई गई हैं। पेयजल और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पाइपलाइन विस्तार और नए नलकूपों पर 2.17 करोड़ रुपये खर्च हुए।

सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नाला क्लीनिंग मशीन, फॉग मशीन और मोबाइल टॉयलेट जैसे संसाधनों पर 7.82 करोड़ सारो त्यरा लिाग गाए। पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करते समय उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास का जो संकल्प लिया था, यह उसका प्रथम पड़ाव है।

उन्होंने इस विकास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि शासन द्वारा 14.71 करोड़ रुपये के नए कार्यों (सड़क, नाली और पेयजल) की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। अगले दो महीनों में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन कार्यों को भी शुरू किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।