सहारनपुर: चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद के सेवाओं की मुख्यमंत्री योगी ने सराहा, लोगों ने दी मुबारकबाद

उप्र के सहारनपुर जनपद के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद के सेवाओं की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की है।

सहारनपुर: चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद के सेवाओं की मुख्यमंत्री योगी ने सराहा, लोगों ने दी मुबारकबाद
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट 

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद के सेवाओं की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान और सामाजिक दायित्वों को अहम बताया. मुख्यमंत्री योगी स्वस्थ एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. कलीम अहमद की सेवाओं की सराहना किए जाने पर सहारनपुरवासियों ने उन्हें मुबारकबाद दी है। लोगों की कहना है कि डॉ. कलीम अहमद के सेवा, समर्पण और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को मिला यह सम्मान निश्चित रूप से हमारे ज़िले के लिए गौरव की बात है।