अराजक तत्वों द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

जिले मारहरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसाबदन स्थित आंबेडकर पार्क में लगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

अराजक तत्वों द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत। जिले मारहरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसाबदन स्थित आंबेडकर पार्क में लगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जब यह सूचना दलित समाज के लोगों में फैली तो समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया और मौके पर सैकड़ों महिला एवं पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सर्किल की पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम सदर, नायाब तहसीलदार ने घटना स्थल का जायजा लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बतादें कि गांव सिरसाबदन के पार्क में लगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा को गुरुवार की देर रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। एक बांह के अलावा चेहरे पर भी तोड़फोड़ कर दी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आक्रोश भड़क गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीण आक्रोशित होते हुए नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना पर मारहरा, मिरहची और पिलुआ थाने का पुलिसबल भी आ गया। इसके बाद सीओ संजय कुमार सिंह और एसडीएम जगमोहन गुप्ता भी पहुंच गये। आक्रोषित ग्रामीणों की भीड़ काफी देर तक हंगामा करती रही। उनकी मांग थी कि घटना से जुड़े आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। काफी देर बाद सीओ ने आरोपितों पर कठोर कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाये जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

एसओ केके लोधी ने बताया कि इस मामले में जितेंद्र कुमार पुत्र बाबूराम द्वारा तहरीर मिली है। मुकददमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बूझकर मामला शांत किया और उन्हें प्रतिमा रखवाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस में अज्ञात लोगों के विरोध फिर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीण चमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया अज्ञात लोगों द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है ग्रामीणों में काफी आक्रोश है बोले तो प्रशासन के लोग मौजूद हैं न्याय का भरोसा दिलाया है।
गांव के ही शेखर कुमार सिंह ने जानकारी देते बताया कि बीती रात गांव में बारात आई हुई थी। उन्हीं में से किसी अज्ञात व्यक्तियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अजय राय ने जानकारी देते हुए बताया भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है फिर पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया है। पुनः भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना कराई जाएगी।