औरैया: पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में पूर्व सपा एमएलसी समेत 10 को आजीवन कारावास की सजा

उप्र के औरैया के जिला एवं सत्र न्यायालय ने पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया। मामले में पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

औरैया: पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में पूर्व सपा एमएलसी समेत 10 को आजीवन कारावास की सजा
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट  

औरैया/जनमत न्यूज़। ​उप्र के औरैया के जिला एवं सत्र न्यायालय ने पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया। मामले में पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि 15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी।

करीब छह साल पांच महीने से चल रहे मुकदमे में 900 से अधिक तारीखों के बाद फैसला आया। मामले में 72 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सभी 10 दोषियों को सजा सुनाई। फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।