कौशांबी: कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप, आशनाई में हत्या की आशंका; जाँच शुरू

उप्र के कौशांबी जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां खेत में खड़ी स्विफ्ट कार के अंदर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि युवक की हत्या ईट से कूच कर की गई है।

कौशांबी: कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप, आशनाई में हत्या की आशंका; जाँच शुरू
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां खेत में खड़ी स्विफ्ट कार के अंदर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि युवक की हत्या ईट से कूच कर की गई है।

सूचना पर ASP अमिता सिंह के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि यादव, निवासी धूमनगंज के रूप में हुई है। पुलिस हत्या समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का है। जहां खेत में एक स्विफ्ट कार खड़ी मिली। कार की डिग्गी के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान धूमनगंज निवासी 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि ये लोग गाँव के बाहर शराब पिया और जब रवि नशे में धुत हो गया तो ईट से कूच कूच कर हत्या कर दी, और स्विफ्ट कार की डिग्गी में लाद कर भाग रहे थे, तभी कार अनियंत्रित हो कर खेत मे चली गयी।

आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। रवि का महमदपुर गाँव मे रिश्तेदारी है। लोगो मे चर्चा है कि हत्या के पीछे आशनाई बताई जा रही है। पुलिस ने गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।