आज का राशिफल 1 जुलाई 2026: मेष, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, तुला और कुंभ को बरतनी होगी सावधानी
जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। करियर, व्यापार, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और निवेश से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत पढ़ें।
आज का राशिफल 1 जुलाई 2026 : 1 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सफलता लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज कुछ जातकों को करियर, व्यापार और निवेश में लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 01 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से बेहद अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। सरकारी कार्यों और कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
जो समस्याएं लंबे समय से परेशान कर रही थीं, उनसे राहत मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से भी संतोष मिलेगा। हालांकि बातचीत के दौरान कठोर शब्दों से बचने की जरूरत है, क्योंकि इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। निवेश करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पीली वस्तुओं का दान करना लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन अहंकार से दूरी बनाकर रखें। व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निवेश और धन संचय के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मां काली को सफेद पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और खुशियां लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है और अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। व्यापार में भी उन्नति के संकेत हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान और लाल वस्तु अर्पित करना शुभ माना जाएगा।
सिंह राशि
आज चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में संयम रखें और नए रिश्ते की शुरुआत फिलहाल टाल दें। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। निवेश करने में जल्दबाजी न करें। पीले रंग का वस्त्र धारण करना लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय ठीक है। लाल वस्तुओं का दान करना शुभ फल देगा।
तुला राशि
घरेलू मामलों में तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि भूमि, भवन और वाहन से जुड़े निवेश के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है। स्वास्थ्य में सीने से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। व्यापार में लाभ बना रहेगा। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सोना या अन्य पीली धातुओं में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है।
धनु राशि
स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें, खासकर मधुमेह या यूरिन संबंधी समस्या वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी लालच में आकर निवेश न करें। जुआ, सट्टा या लॉटरी जैसी गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। काली वस्तुओं का दान शुभ रहेगा।
मकर राशि
लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। संतान के करियर में भी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार और निवेश दोनों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मां काली की आराधना करना लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि
आज मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकते हैं। कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करने से लाभ मिलेगा।
मीन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने माध्यमों से भी लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार और निवेश दोनों के लिए समय अनुकूल रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।


