Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक का हाल

12 जुलाई 2025 का दिन राशियों के लिए मिला-जुला नजर आ रहा है। आज ग्रहों की चाल कुछ खास संकेत दे रही है। शुक्र वृषभ में, सूर्य और गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल और केतु सिंह में, चंद्रमा मकर में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक का हाल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: 12 जुलाई 2025 का दिन राशियों के लिए मिला-जुला नजर आ रहा है। आज ग्रहों की चाल कुछ खास संकेत दे रही है। शुक्र वृषभ में, सूर्य और गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल और केतु सिंह में, चंद्रमा मकर में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

मेष राशि – आज के दिन आपको व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग और सरकारी तंत्र से मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार – तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल रहेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि – भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। बाधाएं समाप्त होंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान व प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि – आज स्थिति थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी जोखिम न उठाएं। प्रेम-संतान में दूरी संभव है लेकिन व्यापार सामान्य रहेगा। काली माता की आराधना करें।

कर्क राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त हो सकता है। प्रेम-संतान से सुख मिलेगा और व्यापार भी सामान्य रहेगा। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि – शत्रुओं पर विजय संभव है। हालांकि कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा परंतु प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि – भावनाओं में बहने से बचें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को फिलहाल टालें। प्रेम जीवन में तनाव और संतान को लेकर चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार और स्वास्थ्य सामान्य रहेंगे। हरी वस्तु रखें।

तुला राशि – भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। हालांकि मां का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है और पारिवारिक कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार में स्थिति अच्छी है। नीली वस्तु साथ रखें और शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि – व्यवसाय में सफलता मिलेगी और मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी। नीली वस्तु का दान करना लाभदायक होगा।

धनु राशि – आर्थिक लाभ होगा और पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में उन्नति संभव है, लेकिन निवेश से बचें। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि – सकारात्मक ऊर्जा से दिन की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम-संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार भी लाभप्रद रहेगा। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि – मन में चिंता और खर्च अधिक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और प्रेम-संतान की स्थिति भी सामान्य होगी। व्यापार में सुधार रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने स्रोत से भी लाभ मिलेगा। यात्रा का योग है और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।