आज का राशिफल 18 अगस्त 2025: जानें मेष से मीन तक क्या कहते हैं सितारे
18 अगस्त 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में आज कैसा रहेगा दिन। किसे मिलेगा लाभ, किसे रखना होगा सावधान।

आज 18 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) लेकर आए हैं, जिसमें जानिए आपके करियर, स्वास्थ्य, धन, रिश्ते और भाग्य से जुड़े खास संकेत। आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल—
मेष राशि (Aries)
आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घरेलू मामलों में समय देंगे। मेहमानों का आदर-सत्कार करेंगे। खानपान का स्तर बेहतर रहेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
रचनात्मकता और साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। नए मामलों में तेजी आएगी। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
महत्वपूर्ण कार्य दोपहर बाद करें। निवेश और बजट को लेकर सतर्क रहें। करियर और व्यापार में धैर्य रखें। रिश्तों में संवाद बेहतर होगा। दूर की यात्रा के योग बन सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
जरूरी काम शाम से पहले निपटा लें। दोपहर बाद खर्च बढ़ सकता है। पेशेवरों को नए मौके मिलेंगे। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और लाभ के अवसर भुनाएंगे।
सिंह राशि (Leo)
प्रशासनिक सहयोग मिलेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। प्रबंधन कौशल से सबको प्रभावित करेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। सफलता का स्तर ऊंचा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
धार्मिक आस्था और यात्राओं के योग हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उच्च शिक्षा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव है।
तुला राशि (Libra)
सुबह का समय धीमा रहेगा, दोपहर बाद रफ्तार पकड़ेंगे। व्यक्तिगत मामलों में सावधानी रखें। चर्चाओं में सहजता दिखाएं। कार्य-व्यापार सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आर्थिक क्षेत्र में तेजी बनी रहेगी। घर-परिवार में सामंजस्य रहेगा। उद्योग-व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
शाम से पहले जरूरी कार्य पूरे करें। कला और कौशल से लाभ मिलेगा। सहकर्मियों का समर्थन रहेगा। पेशेवर उपलब्धियों पर ध्यान दें। उत्साह में संतुलन रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शिक्षण-प्रशिक्षण से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। उत्साह और उमंग बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
पारिवारिक मामलों में खुशी बढ़ेगी। दोपहर बाद वित्तीय और प्रबंधकीय लाभ मिलेंगे। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
मीन राशि (Pisces)
साहस और पराक्रम बढ़ेगा। प्रबंधन और योजनाओं से लाभ मिलेगा। वित्तीय मामलों में मजबूती आएगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।