आज का राशिफल 23 सितंबर 2025: इन राशियों को होगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 23 सितंबर 2025: मंगलवार का दिन मेष राशि के लिए लाभकारी रहेगा, मिथुन को प्रमोशन का योग, जबकि कर्क और कन्या राशि को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल 23 सितंबर 2025: इन राशियों को होगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी
Published By- A.K. Mishra

आज 23 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। किसी को अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी तो कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज का दिन अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। बाहर के कामों के साथ-साथ आपको घरेलू जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। वरिष्ठों के सहयोग से पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

वृष राशि

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। संतान को नौकरी के लिए बाहर भेजने का योग है। कार्यक्षेत्र में कुछ सहयोगी आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। विरोधियों की बातों में आने से बचें। माताजी की ओर से दी गई जिम्मेदारी समय पर पूरी करें।

मिथुन राशि

आज पेंडिंग काम पूरे होंगे और आलस्य दूर रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। बहुमुखी प्रतिभा से लाभ होगा। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन सफलता आपकी होगी। कहीं अटका धन वापस मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

भविष्य से जुड़े मामलों पर ध्यान देना होगा। लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर में अतिथि आगमन संभव है। खानपान पर ध्यान दें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। नए मकान की खरीदारी सोच-समझकर करें।

सिंह राशि

आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। बुद्धिमत्ता से लिए गए निर्णय परिवार को प्रभावित करेंगे। पैतृक संपत्ति विवाद में कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों को मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी बदलने की योजना सफल हो सकती है।

कन्या राशि

सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बड़ी डील में रुकावटें आएंगी लेकिन धैर्य रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाएं। पुराने कर्ज चुकाने की योजना बनाएं और फिजूलखर्ची से बचें।

तुला राशि

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नई कोशिशें सफल होंगी। साझेदारी में काम करने का मौका मिलेगा। दोस्तों संग मौज-मस्ती करेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि

जोखिम भरे कामों से बचें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। पेट की समस्या बढ़ सकती है, तला-भुना खाने से परहेज करें।

धनु राशि

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता की बातों को नजरअंदाज न करें। धन-धान्य में वृद्धि होगी और पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है।

मकर राशि

नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और मन की कोई इच्छा पूरी होगी। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है लेकिन उन्नति का मार्ग खुलता दिखाई देगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि

दिन खुशनुमा रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। हालांकि विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को धन उधार देने से बचें। आयात-निर्यात व्यापार में सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि

आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। प्रोडक्ट की क्वालिटी और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें।