ICC Women's World Cup 2025 Points Table: भारत की हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, नंबर 1 पर काबिज...

ICC Women's World Cup 2025 Points Table Updated: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। जानें कौन-सी टीम किस पोजिशन पर है

ICC Women's World Cup 2025 Points Table: भारत की हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, नंबर 1 पर काबिज...
Published By- A.K. Mishra

 स्पोर्ट्स डेस्क / जनमत न्यूज:- ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कंगारू टीम ने 331 रनों के विशाल लक्ष्य का सफल पीछा किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय बना हुआ है। वहीं, भारत की यह लगातार दूसरी हार रही, जिससे टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

एलिसा हीली की धमाकेदार पारी, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली और 331 रनों के लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

हीली के साथ फोबे लिचफील्ड (40), एलिस पेरी (47)* और एशले गार्डनर (45) ने भी अहम योगदान दिया।
पेरी चोटिल होकर बीच में रिटायर्ड हर्ट हुईं, लेकिन संकट के समय लौटकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की।

भारत की अच्छी शुरुआत पर भारी पड़ी गेंदबाजी की कमी

टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की।
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 24.3 ओवर में 155 रन की शानदार साझेदारी की।
मंधाना ने 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि रावल ने 69 गेंदों में 50 रन बनाए।

यह दोनों की वनडे में छठी शतकीय साझेदारी थी, जो अब भारत की सर्वाधिक सात शतकीय साझेदारियों के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कम है।
हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद भारतीय मध्यक्रम बड़ा स्कोर नहीं जोड़ सका। गेंदबाजी में भी धार की कमी रही और हीली की पारी ने भारत की मेहनत पर पानी फेर दिया।

वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रनचेज़

ऑस्ट्रेलिया की यह जीत वनडे इतिहास में सबसे बड़े सफल रनचेज़ के रूप में दर्ज हुई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 302 रन का लक्ष्य हासिल किया था।  अब ऑस्ट्रेलिया ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 331 रन का पीछा कर नया इतिहास रचा।

ICC Women's World Cup 2025 Points Table (Updated)

टीम खेले जीते हारे अंक
ऑस्ट्रेलिया (AUS W) 4 4 0 8
इंग्लैंड (ENG W) 3 3 0 6
भारत (IND W) 4 2 2 4
दक्षिण अफ्रीका (SA W) 3 2 1 4
न्यूजीलैंड (NZ W) 3 1 2 2
बांग्लादेश (BAN W) 3 1 2 2
श्रीलंका (SL W) 3 1 2 2
पाकिस्तान (PAK W) 3 0 3 0

भारत तीसरे स्थान पर, अगला मुकाबला इंग्लैंड से

भारत अब चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जो उसके लिए सेमीफाइनल की राह तय करने वाला अहम मैच साबित हो सकता है।