बाइक सर्विस की दुकान में लगी भीषण आग, खड़ी मोटरसाइकिलें और सामान जलकर खाक

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। आग से दुकान में खड़ी बाइकें, स्पेयर पार्ट्स और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए,

बाइक सर्विस की दुकान में लगी भीषण आग, खड़ी मोटरसाइकिलें और सामान जलकर खाक
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर/जनमत न्यूज। जनपद फतेहपुर के बिंदकी तहसील क्षेत्र में स्थित मुरादीपुर चौराहा के पास एक बाइक सर्विस की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में खड़ी कई मोटरसाइकिलें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। आग से दुकान में खड़ी बाइकें, स्पेयर पार्ट्स और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।