प्रतापगढ़ के घुइसरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई कांवड़िये घायल

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के डभीयार गांव के पास सोमवार को घुइसरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रतापगढ़ के घुइसरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई कांवड़िये घायल

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के डभीयार गांव के पास सोमवार को घुइसरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना में पिकअप सवार करीब 8 से 10 कांवड़िये घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप में करीब 2022 श्रद्धालु सवार थे, जो घुइसरनाथ धाम में दर्शन करने के बाद मानिकपुर क्षेत्र के साहू गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान डभीयार गांव के पास पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन को रास्ता देने के प्रयास में पिकअप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 23 कांवड़ियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सावन के सोमवार के चलते घुइसरनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दर्शन कर लौटते समय हुए इस हादसे से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।