मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर पीर पर चढ़ाया जाएगा गंगाजल: हिंदू शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के हिंदू शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर चढ़ाया गया गंगाजल आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर टाउन हॉल स्थित पीर पर चढ़ाया जाएगा।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के हिंदू शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर चढ़ाया गया गंगाजल आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर टाउन हॉल स्थित पीर पर चढ़ाया जाएगा।
बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि हिंदू शिवसेना की ओर से यह कदम उठाया जाएगा और उनके अनुसार गंगाजल के माध्यम से पीर का शुद्धिकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव चौक पर देशभर से आने वाले शिवभक्त गंगाजल चढ़ाते हैं। इसी गंगाजल को महाशिवरात्रि के अवसर पर टाउन हॉल स्थित पीर पर चढ़ाने की बात उन्होंने कही है। हिंदू शिवसेना जिलाध्यक्ष के इस बयान के बाद मुजफ्फरनगर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।




