आज का राशिफल 11 सितंबर 2025: मेष समेत इन 5 राशियों के लिए शुभ दिन, होगा धन लाभ

मेष, सिंह, कर्क, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। धन लाभ और व्यापारिक सफलता के योग हैं। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और अपने इष्ट देव का स्मरण करें।

आज का राशिफल 11 सितंबर 2025: मेष समेत इन 5 राशियों के लिए शुभ दिन, होगा धन लाभ
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 11 September 2025– आज 11 सितंबर, गुरुवार के दिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। इस ग्रह-गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope Today)।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। व्यापार में उन्नति होगी। सूर्य को जल अर्पित करना और लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। धन लाभ के योग मजबूत हैं। पुराने स्रोत भी सक्रिय रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। काली जी की आराधना करें।

कर्क राशि 

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजगार और व्यवसाय में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

परिस्थितियां अनुकूल होंगी। भाग्य मजबूत रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

आज सावधानी बरतें, चोट-चपेट लग सकती है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि 

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य हल्का-फुल्का प्रभावित हो सकता है, लेकिन प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि 

शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन उनका शमन भी संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का साथ मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

भावुकता पर काबू रखें। विद्यार्थी, कवि और लेखक वर्ग के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान का साथ सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि 

गृहकलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य और प्रेम पहले से बेहतर रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि 

व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि 

धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार स्थिर और लाभकारी रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।