Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: जानें आज का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए स्वास्थ्य, प्रेम, करियर और व्यापार का पूरा ज्योतिषीय विश्लेषण।ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से जाने आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन
Published By- A.K. Mishra

आज 14 नवंबर 2025 का दैनिक राशिफल: आज के ग्रह-स्थिति अनुसार गुरु कर्क राशि में, चंद्रमा-केतु सिंह में, सूर्य-शुक्र तुला में, बुध-मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से  इन ग्रहों का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। राशिफल- 

मेष राशि (Aries)

आज बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। भावुकता में कोई कदम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में बहस की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज घरेलू सुख में कमी आ सकती है। सीने से जुड़ी तकलीफ़ या माँ के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। घर-परिवार में विवाद से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार भी अनुकूल है।
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। पराक्रम का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। नाक-कान-गला से जुड़ी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान का योग अच्छा है। कारोबार मध्यम स्तर का रहेगा।
उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज किसी भी तरह के जुए, सट्टे या लॉटरी में निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, मुख रोग की आशंका है। प्रेम और संतान का पक्ष मजबूत है। व्यापार अच्छा चलेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

मानसिक बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। व्यापार भी लगभग सामान्य रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

खर्चों में अचानक बढ़ोतरी मन को परेशान करेगी। बेवजह के खर्च सामने आ सकते हैं। अज्ञात भय, सिरदर्द और आंखों में दर्द परेशान कर सकता है। प्रेम-संतान सामान्य रहेगा। कारोबार ठीक-ठाक चलेगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि (Libra)

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। फर्जी या भ्रामक जानकारी मिलने की संभावना है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। कुल मिलाकर समय सामान्य है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने से संबंधित परेशानी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम और संतान का योग ठीक-ठाक है। व्यापार सामान्य स्थिति में रहेगा। नई शुरुआत करने से बचें।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius)

यात्रा कठिन साबित हो सकती है। भाग्य साथ नहीं देगा और अपमान का भय रह सकता है। प्रेम-संतान पक्ष अच्छा है लेकिन थोड़ा दूरी का एहसास रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आज परिस्थितियाँ आपके प्रतिकूल रह सकती हैं। चोट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य हैं।
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वयं के साथ-साथ जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में मध्यम परिणाम मिलेंगे। प्रेम और संतान का योग सामान्य रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुँचा पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल दें।