Bihar Result NDA Seats LIVE: एनडीए 170 सीट पर आगे, बीजेपी–जेडीयू 75–75 सीट पर बढ़त

Bihar Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझानों में एनडीए 170 सीट पर आगे। बीजेपी और जेडीयू 75–75 सीट पर बढ़त बनाए हुए। सभी LIVE अपडेट यहां पढ़ें।

Bihar Result NDA Seats LIVE: एनडीए 170 सीट पर आगे, बीजेपी–जेडीयू 75–75 सीट पर बढ़त
Published By- A.K. Mishra

Bihar Election Result 2025 LIVE: सुबह 10 बजे तक आए रुझानों में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बेहद मजबूत बढ़त बना ली है। प्रारंभिक रुझानों में भाजपा और जेडीयू दोनों 75–75 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तारापुर से सम्राट चौधरी, सिवान से मंगल पांडेय और अलीनगर से मैथिली ठाकुर लगातार आगे बने हुए हैं।

LIVE अपडेट्स | Bihar Election Result 2025

सुबह 10.05 बजे

एनडीए शुरुआती रुझानों में 170 सीटों पर आगे।

  • बीजेपी: 75 सीट पर बढ़त

  • जेडीयू: 75 सीट पर बढ़त

  • प्रमुख उम्मीदवारों की बढ़त:

    • सम्राट चौधरी – तारापुर

    • मंगल पाण्डेय – सिवान

    • मैथिली ठाकुर – अलीनगर

सुबह 9.41 बजे

एनडीए 150+ सीटों पर आगे।

  • भाजपा: 64 सीट

  • जेडीयू: 59 सीट, एक घंटे की वोटों की गिनती पूरी।

सुबह 9.01 बजे

शुरुआती रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए 122+ सीटों पर आगे।

  • बीजेपी: 50 से अधिक

  • जेडीयू: 50 से अधिक, यह रुझान तेजस्वी यादव और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माने जा रहे हैं।

सुबह 8.44 बजे

एनडीए ने शुरुआती रुझानों में शतक पूरा कर लिया है — 101 सीट पर बढ़त। 8:30 बजे ईवीएम काउंटिंग भी शुरू।

सुबह 8.36 बजे

एनडीए 75 सीटों पर आगे। पोस्टल बैलेट के बाद अब कई जिलों में ईवीएम काउंटिंग भी शुरू हो चुकी है। बीजेपी, जेडीयू के साथ–साथ चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की सीटों पर भी रुझान आने लगे हैं।

सुबह 8.26 बजे

पोस्टल बैलेट की गिनती में एनडीए ने 53 सीटों पर बढ़त बनाई। 8:30 बजे ईवीएम की काउंटिंग शुरू।

सुबह 8.20 बजे

एनडीए 39 सीटों पर आगे, वहीं महागठबंधन 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती जारी।

सुबह 8.16 बजे

एनडीए 20 सीटों पर आगे। पोस्टल बैलेट की गिनती जारी, ईवीएम 8:30 बजे खुलेगा।

सुबह 8.10 बजे

सबसे शुरुआती रुझान—एनडीए 2 सीटों पर बढ़त। बीजेपी: 1

  • जेडीयू: 1
    8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई।

बिहार चुनाव 2025: एनडीए को चाहिए 122 सीटें

कुल 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है।
एनडीए में सीट शेयरिंग इस प्रकार है:

  • भाजपा: 101 सीट

  • जेडीयू: 101 सीट

  • लोक जनशक्ति (राम विलास): 29 सीट

  • HAM: 6 सीट

  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLSP): 6 सीट

कौन बनेगा नेता? नीतीश पर नजर

नीतीश कुमार की सेहत को लेकर चुनाव के दौरान चर्चाएं चलती रहीं। रुझानों के बाद अब यह बड़ा सवाल है कि क्या एनडीए का चेहरा नीतीश ही बने रहेंगे?

एनडीए में उत्साह, दावा—इस बार भी बनेगी सरकार

मतगणना शुरू होने से पहले ही एनडीए के शीर्ष नेताओं ने सत्ता वापसी का दावा किया था। रुझान उनकी उम्मीदों को मजबूत कर रहे हैं।

क्या BJP–JDU दोहरा पाएंगे 2010 जैसा रिकॉर्ड?

2010 में एनडीए को जबरदस्त जीत मिली थी—

  • जेडीयू: 115 सीट

  • बीजेपी: 91 सीट
    इस बार दोनों दल 101–101 सीट पर लड़ रहे हैं। परिणामों में दोनों की भूमिका अहम मानी जा रही है।

छोटे सहयोगी दलों पर भी टिकी नजर

एनडीए में शामिल LJP(R), HAM, RLSP से भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। यदि ये पार्टी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पातीं, तो एनडीए के लिए सरकार बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

एग्जिट पोल ने भी दिया था बढ़त का संकेत

दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भी एनडीए को 140–150 सीटों तक मिलने का अनुमान था।