Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: आज का राशिफल जानें। मेष, वृषभ, मिथुन से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल। प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और व्यापार पर ग्रहों का प्रभाव।

Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। गुरु मिथुन राशि में हैं, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) मेष से मीन तक सभी राशियों का।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति अनुकूल। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज चोट-चपेट या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे, व्यापार सामान्य। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी व करियर में अच्छा दिन रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। ज्ञान और गुण की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी ठीक-ठाक। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज भावुकता पर काबू रखें। पढ़ाई-लिखाई में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
घर में कलह की संभावना है। घरेलू मामलों को शांतिपूर्वक निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धन की आवक बढ़ेगी। परिवार में वृद्धि होगी। लेकिन जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे लगाने से बचें। जुबान पर संयम रखें। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार लाभकारी होगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
ऊर्जावान बने रहेंगे। समाज में सराहना मिलेगी। आपकी जरूरतें पूरी होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। मानसिक चिंता बढ़ सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। उपाय: शिव जी का जलाभिषेक करें।