Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 16 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, जाने आज का राशिफल
शुक्र वृषभ में, सूर्य व गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह में, राहु कुंभ में, शनि और चंद्रमा मीन राशि में हैं। आइए जानते हैं, आज आपका दिन कैसा रहेगा...

Aaj 16 July2025 Ka Rashifa ग्रह स्थिति: शुक्र वृषभ में, सूर्य व गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह में, राहु कुंभ में, शनि और चंद्रमा मीन राशि में हैं। आइए जानते हैं, आज आपका दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज अनावश्यक खर्चों से बचें। सिरदर्द या आंखों में परेशानी हो सकती है। मन में बेचैनी रहेगी। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। शनि देव को नमन करें।
वृषभ राशि
आय में कमी की संभावना है। यात्रा थोड़ी थकाऊ हो सकती है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। समय मिश्रित फल देने वाला है। शनि देव की आराधना करें।
मिथुन राशि
कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। वरिष्ठों से टकराव से बचें। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। संतान और प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। छाती में कुछ परेशानी हो सकती है। नीला रुमाल साथ रखें।
कर्क राशि
अपमान या असुविधा का अनुभव हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार, प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि
चोट या आकस्मिक परेशानी की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। पीली वस्तु साथ रखें, यह शुभता लाएगी।
कन्या राशि
स्वास्थ्य और जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी में औसत स्थिति रहेगी। प्रेम व संतान से जुड़ी बातें ठीक-ठाक रहेंगी। व्यापार बेहतर रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि
सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें संतुलित रहेंगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। ज्ञान और आशीर्वाद का लाभ मिलेगा। नीली वस्तु साथ रखें।
वृश्चिक राशि
बच्चों की सेहत की ओर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अनबन की संभावना है। छात्र असमंजस में रह सकते हैं। बड़े निर्णय फिलहाल टालें। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। नीली वस्तु का दान करें।
धनु राशि
घर में कलह के संकेत हैं। मां और अपनी सेहत पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। लाल रंग की वस्तु साथ रखें, ऊर्जा बढ़ेगी।
मकर राशि
व्यापार सामान्य रहेगा। अपने और अपनों की सेहत पर ध्यान दें, खासकर गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। हरे रंग की वस्तु लाभकारी रहेगी।
कुंभ राशि
आर्थिक नुकसान से सतर्क रहें। फिलहाल निवेश न करें। मुख से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। हरे रंग की वस्तु पास रखें।
मीन राशि
मन में बेचैनी और घबराहट हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियाँ ठीक-ठाक रहेंगी। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। शिवजी का अभिषेक करें, लाभ मिलेगा।