अयोध्या: धार्मिक आयोजन के बीच सियासी संदेश, भाजपा नेता ने 300 सीटों पर जीत का किया दावा

उप्र के अयोध्या जनपद के राजघाट बंधा स्थित बाटी वाले बाबा मंदिर परिसर में राष्ट्र कल्याण की कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

अयोध्या: धार्मिक आयोजन के बीच सियासी संदेश, भाजपा नेता ने 300 सीटों पर जीत का किया दावा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के राजघाट बंधा स्थित बाटी वाले बाबा मंदिर परिसर में राष्ट्र कल्याण की कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। भाजपा नेता एवं अयोध्या विधानसभा से संभावित प्रत्याशी विनोद जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विनोद जायसवाल ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य राष्ट्र और समाज का कल्याण है। प्रत्याशी चयन पर उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी, वही स्वीकार्य होगा।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की कामना भी की।