अलीगढ: दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या, बंद कार के अंदर मिली लाशें; हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
अलीगढ़ की कोतवाली खेर क्षेत्र की बरखा पुलिस चौकी स्थित उदयपुर मार्ग पर सुनसान जंगल के बीच खेतों में खड़ी एक काले रंग की कार के अंदर दो अज्ञात युवकों की गोली लगी खून से लथपथ लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली खेर क्षेत्र की बरखा पुलिस चौकी स्थित उदयपुर मार्ग पर सुनसान जंगल के बीच खेतों में खड़ी एक काले रंग की कार के अंदर दो अज्ञात युवकों की गोली लगी खून से लथपथ लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
कार के अंदर दो युवकों की लाश मिलने की सूचना अपने अपने खेतों में काम कर रहे लोगों द्वारा पुलिस को दी। इस सूचना सें पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसएसपी नीरज कुमार जादौन सहित इलाका थानाध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।
फॉरेंसिक टीम द्वारा कार के अंदर पड़ी दोनों युवकों की लाशों को बाहर निकाला गया और दोनों शवों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन काफी गहनता के बाद भी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर युवक बॉबी व मोहित के रूप में हुई।
मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस नें उनके शवों का पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए डेडबॉडीयों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।एसएसपी दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम टीमें गठित की है। जो तीनों टीमें दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर मौके से फरार हुए हत्यारों की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के अंदर दो अज्ञात व्यक्तियों की लहुलुहान लाश मिलने का मामला कोतवाली खेर क्षेत्र स्थित उदयपुर मार्ग का है। खैर क्षेत्र में सोमना रोड पर स्थित उदयपुर गांव के पास दोपहर करीब दो बजे काले रंग की एक कार खड़ी थी। जहां कार को सड़क से उतारकर खेतोँ में एक पेड़ के सहारे खड़ा किया गया था।
इस दौरान अपने-अपने खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों ने पहले तो कार को किसी प्रॉपर्टी डीलर की कार समझा और शाम पांच बजे तक जब कार खेतों में यूं ही लावारिस खड़ी रही। इस पर खेतों में काम कर रहे लोगों को शक हुआ।
उन्होंने कार के पास जाकर देखा, तो कार के शीशे प्लास्टिक के बोरों ढके थे और कार को बाहर से लॉक किया गया था। कार के अंदर खून से लथपथ एक लाश ड्राइवर के बगल वाली सीट पर पड़ी थी। जबकि दूसरी लाश उसके पीछे वाली सीट पर पड़ी हुई थी। इस खौफनाक मंजर को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और ग्रामीण होने कर के अंदर दो अज्ञात व्यक्तियों की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी।
इस सूचना पर एसएसपी इलाका पुलिस, फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। जहा कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोल दोनों शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों की गर्दन के आसपास गहरी चोट के निशान मौजूद थे और खून बह रहा था। इस पर पुलिस नें अंदेशा जताया गया कि दोनों के कम से कम दो-दो गोलियां मारी गई है।
कार नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र के ताजपुर रसूलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय युवक बॉबी व 24 वर्षीय युवक उसके दोस्त मोहित के रूप में हुई।पुलिस नें दोनों शवों की पहचान होने के बाद उनकी हत्या किए जाने की सूचना उनके परिजनों को दी।
दोहरे हत्याकांड की घटना को लेकर एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि करीब 5:00 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बरखा पुलिस चौकी थाना खैर क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर मार्ग स्थित खेतों में एक काले रंग की कार ड्राइवर सहित खड़ी हुई है।
तत्काल थानाध्यक्ष के द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि कार के अंदर दो संदिग्ध युवकों की डेडबॉडी पड़ी हुई थी।इस पर एसएसपी समेत सर्किल ऑफिसर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया।फील्ड यूनिट टीम द्वारा कार के अंदर पड़ी दोनों युवकों की लाश को बाहर निकालते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

Janmat News 
