अमेठी: हत्या के प्रयास मामले में वांछित महिला गिरफ़्तार, घटना में प्रयुक्त स्टम्प की लकड़ी भी बरामद

उप्र के अमेठी जनपद के थाना कमरौली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टम्प की लकड़ी भी बरामद की है।

अमेठी: हत्या के प्रयास मामले में वांछित महिला गिरफ़्तार, घटना में प्रयुक्त स्टम्प की लकड़ी भी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद के थाना कमरौली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टम्प की लकड़ी भी बरामद की है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस निगरानी में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना कमरौली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्ता सकीना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार  अभियुक्ता की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त स्टम्प की लकड़ी बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद थाना कमरौली पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।