कन्नौज: संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उप्र के कन्नौज जनपद में घर आए युवक का संदिग्ध अवस्था में सड़क पर शव मिलने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर्वा गांव निवासी सचिन का शव मिला है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में घर आए युवक का संदिग्ध अवस्था में सड़क पर शव मिलने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर्वा गांव निवासी सचिन का शव मिला है।
परिजनों ने रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को भी रंजिशन हत्या किये जाने की आशंका है। मौके पर पहुंचे एएसपी अजय कुमार ने कहा युवक के मौत की सच्चाई जल्द सामने आएगी।


