बांदा: अतर्रा कोर्ट में पेशी के दौरान लघुशंका के बहाने फरार कैदी फिर हुआ गिरफ्तार
उप्र के बांदा के जिला कारागार में बंद कैदी बीते दिन थाना अतर्रा पुलिस द्वारा न्यायालय से पेशी के दौरान फरार हो गया था। पुलिस को लघुशंका के बहाने चकमा देकर फरार हुए उक्त अभियुक्त को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा के जिला कारागार में बंद कैदी बीते दिन थाना अतर्रा पुलिस द्वारा न्यायालय से पेशी के दौरान फरार हो गया था। पुलिस को लघुशंका के बहाने चकमा देकर फरार हुए उक्त अभियुक्त को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि 16 मार्च को एक कैदी को न्यायालय अतर्रा में पेशी हेतु ले जाया गया था, जहां से वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के हेतु टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में थाना आज 18 मार्च को अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त चुन्नु उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ निवासी गाँधी नगर कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा को कड़ियानाका बीरजा पुरवा थाना फतेहगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।

Janmat News 
