महराजगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 किलो गांजा व असलहे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
उप्र के महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध गांजा व असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध गांजा व असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
उसके पास से 2 किलो अवैध गांजा, एक जिंदा कारतूस समेत 315 बोर का 1 देशी तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।


