STF ने बिहार से CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना को दबोचा
गिरफ्तार मौलाना की पहचान मौलाना अब्दुल सलीम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भागलपुर का निवासी बताया जा रहा है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट —
बहराइच/जनमत न्यूज। जनपद बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने अररिया (बिहार) से की।
गिरफ्तार मौलाना की पहचान मौलाना अब्दुल सलीम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भागलपुर का निवासी बताया जा रहा है। बताया गया कि उसने वर्ष 2024 में एक वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कोतवाली नगर थाना बहराइच में तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर 8 मार्च 2026 को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान यूपी एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को बिहार के अररिया से गिरफ्तार कर बहराइच लाया। गिरफ्तारी के दौरान मौलाना अब्दुल सलीम लंगड़ाते हुए नजर आया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Janmat News Jan 30, 2026
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.