फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से दरिंदगी की कोशिश, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
एसपी फतेहपुर ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर खागा कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर / जनमत न्यूज l फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ जंगल में हैवानियत की कोशिश की गई। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने खागा कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के जंगल इलाके में युवती अपने मंगेतर के साथ गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों को घेर लिया और बंधक बना लिया। आरोप है कि एक आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जबकि अन्य दो आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता और उसके मंगेतर द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक के मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से करीब 2500 रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
घटना के बाद पीड़िता जब शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने उसकी शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई। मामला जब उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
एसपी फतेहपुर ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर खागा कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना ने कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 11
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.